वर्ष 2014 की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हम लाए है आपका “राशिफल 2014”। यद्यपि कहा गया है समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। लेकिन यदि हम यह पहले से जान लें हमारे साथ यह सुखद घटना घटने वाली है तो उसके स्वागत की तैयारियां करके उस घटना को और बेहतरीन बना सकते हैं वहीं यदि हमारे साथ कोई अप्रिय घटना घटने वाली हो और हम इस बारे में पहले से जान जाएं तो उसके बचाव का उपाय करके कम से कम हम उस घटना की परिधि को तो कम कर ही सकते हैं। और इस काम में राशिफल का बहुत बड़ा योगदान देखा गया है। इसीलिए हम लाए हैं आपके लिए राशिफल 2014। तो आइए जानते हैं कि यह वर्ष आपके लिए क्या कुछ लाया है। और सबसे पहले चर्चा मेष राशि की
राशिफल 2014 के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह साल मिला जुला रहेगा। साल के पहले
भाग में सप्तम भाव में स्थित राहु और शनि निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास
कर सकते हैं। साथ ही अधिक भाग दौड़ के कारण परिजनों को अधिक समय दे पाना आपके लिए मुश्किल
सा होगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में पारिवारिक मामलों में बेहतरी आएगी। जुलाई के महीने
तक स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है हालांकि जुलाई से लग्न पर से राहु केतु का प्रभाव
समाप्त होने पर आपके स्वास्थ्य में बेहतरी आएगी। फ़िर भी शनि की सप्तम में उपस्थिति
को देखते हुए संयमित दिनचर्या जरूरी होगी यह वर्ष सामान्यत: प्रेम प्रसंगों के लिए
बेहतर रहेगा। पुराने प्रेम संबंधों में और प्रगाढता आएगी लेकिन घरेलू समस्याओं को प्रेम
के बीच में लाने से बचें। इस वर्ष आपको बड़े कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। फिर भी बड़े
निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर अमल करने से पहले पूरी तरह से जांच परख कर लेना
जरूरी होगा। सामान्य तौर पर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत करने
में भी आप सफल रहेंगे। अप्रत्यासित ढंग से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों
के लिए यह साल कुछ कठिनाई लिए हुए है अत: अपनी विषय वस्तु पर पूरी तरह से ध्यान केन्द्रित
रखें। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी वर्ष का दूसरा
भाग अनुकूलता लाएगा। उपाय के रूप में गाय को मीठी रोटी खिलाना शुभ रहेगा। और अब बात
वृषभ राशि की!
2014 राशिफल के अनुसार सामान्यत: यह साल आपके लिए शुभ रहेगा। वर्ष के आरम्भ में परिवार
के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। यानी कि किसी का विवाह या बच्चे का जन्म होने के
योग बन रहे हैं। साल के दूसरे भाग में यात्राओं के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना
पड़ सकता है। फिर भी सामान्यत: इस वर्ष को पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा ही कहा जाएगा।
स्वास्थ्य के लिहाज से भी वर्ष ठीक रहेगा जिनको कोई पुरानी बीमारी नहीं है उनका स्वास्थ्य
सामान्यत: ठीक रहेगा। फ़िर भी खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा साथ ही गैर जरूरी
यात्राओं से बचाव भी जरूरी होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला जुला रह सकता है।
विवाहित लोगों को संतान का प्रेम और सुख नसीब होगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में कुछ
परेशानियां रह सकती हैं। छोटे मोटे झंझट या विवादों के उपजने से प्रेम में कमी आ सकती
है। कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य तौर पर यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप दैनिक कार्यों में
स्फूर्तिवान बने रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। इस साल आपकी आमदनी
में बढोत्तरी सम्भव है। यह साल आपको किसी अप्रत्यासित जगह से भी लाभ करवा सकता है।
विद्यार्थियों के लिए सामान्य तौर पर यह साल अच्छा रहेगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में
किसी भी प्रकार की लापरवाही करना उचित नहीं रहेगा। उपाय के रूप में घर में मनीप्लांट
लगाना शुभ रहेगा। और अब बात मिथुन राशि की!
यह साल आपके लिए काफी कुछ बेहतर लेकर आ रहा है। पारिवारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी।
घर परिवार में कोई शुभ और श्रेष्ठ संस्कार हो सकता है लेकिन जुलाई महीने के बाद घर-परिवार
को लेकर आपको कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा। यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिला
जुला रह सकता है। लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता
है। यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल रहेगा। जिनकी उम्र विवाह की हो चली है उनकी
सगाई हो सकती है। साथ ही उनका विवाह होने का योग प्रबल हो रहा है। विवाहित लोगों को
संतान का प्रेम और सुख नसीब होगा। प्रेम में और अधिक प्रगाढता आएगी। कार्यक्षेत्र के
लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा रहेगा। आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे।
सरकार से जुडे किसी व्यक्ति की सहायता से भी आपके काम बनेंगे। भविष्यफल 2014 संकेत
करता है कि नौकरी या व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा। कुछ व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।
आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती
है। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का
दिमाग पूरी तरह चैतन्य और अनुकूल रहेगा। बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन जैसे पाठ्यक्रम
से जुडे को विद्यार्थियों उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। उपाय के रूप में देवी मां का
पूजन करें और 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें। और अब बात कर्क राशि की!
यह साल आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष कम अनुकूल
है। वर्ष के प्रथम भाग में कुछ विषम परिस्थियों से आपको रू-ब-रू होना पड़ सकता है लेकिन
वर्ष के दूसरे भाग में सभी परेशानियां कम होने लगेंगी।और आप पारिवारिक आनंद की ओर बढ़ेंगे।
किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। स्वास्थ्य
कि सही रखने के लिए खान पान पर संयम रखें और बेवजह की यात्राएं न करें। आपको अपने प्रेम
संबंध को वर्ष के प्रथम भाग में सावधानी से सहेजना होगा लेकिन साल का दूसरा भाग प्रेम
प्रसंगों के लिए अनुकूलता लिए रहेगा। साल के पहले भाग में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी
रहेगी। फलस्वरूप आप अपने कामों अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। राशीफल
2014 के मुताबिक़ साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होने लगेंगी। यदि आप नौकरीपेशा
हैं तो इस वर्ष आपको पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक मामलों के लिए वर्ष का पहला भाग
कम अनुकूल है। लेकिन साल के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति बेहतर होना शुरू हो हो जाएगी।
यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पाएंगे। विद्यार्थियों
के लिए भी यह वर्ष मिला जुला रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी
रहेगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में आपकी शिक्षा के स्तर में सुधार होना शुरू होगा।
उपाय के रूप में दुर्गा सप्तसती का पाठ करें और अब बात सिंह राशि की!
यह साल काफी हद तक आपके लिए बेहतर साबित होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम
भाग शुभ रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति रहेगी। आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली
आएगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से सामान्य तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। सामान्य तौर पर प्रेम
प्रसंगों के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा। यदि आप विवाह योग्य हैं तो सगाई के
भी योग निर्मित हो रहे हैं। और यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर
मिलेगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता को खोने न दें।
साल के पहले भाग में आप नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष कर सकते हैं। आप किसी नए काम
की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में समझदारी से काम निकालने की सलाह
मैं आपको देना चाहूंगा। राशिफल २०१४ के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत आपकी आमदनी के स्रोतों
में इजाफा कराने वाली रहेगी। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। लेकिन साल के दूसरे भाग
में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे।
अध्ययन के लिए यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल रहेगा। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना
चाह रहे हैं उनके लिए यह वर्ष और भी अनुकूल रहेगा। उपाय के रूप में अखरोट व नारियल
धर्म स्थान में चढ़ाएं और अब बात कन्या राशि की!
कन्या राशि वालों के लिए यह साल अपेक्षाकृत बढ़िया रहेगा। आपको परिवारिक माहौल से सहारा
मिलेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। साथ ही साथ परिवार में कोई मांगलिक
कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। यदि
आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। प्रेम
प्रसंगों के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाय
तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली शुकून देने वाला रहेगा। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो
वर्ष के दूसरे भाग में सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। इस साल आप व्यापार नौकरी
या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। राशीफल २०१४ कहता है कि आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार
का विस्तार होगा और पद बढे़गा। नौकरी में भी तरक्की मिलने के मजबूत योगायोग हैं। इस
पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में कर्म स्थान पर
स्थित बृहस्पति आपको कर्मठ बनाकर धनार्जन करवाएगा वहीं वर्ष के दूसरे भाग में आमदनी
के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। यदि
आप कोई व्यसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है।
उपाय के रूप में शनि शांति का उपचार करें और अब बात तुला राशि की!
यह साल आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आया है। परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी सम्भव
है। आप पारिवारिक सदस्यों के प्रति न्याय कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के लिए लम्बी
यात्रा सफलदायक सिद्ध होगी। लेकिन बीच-बीच में कुछ परिवारिक असंतोष पनप सकता है । स्वास्थ्य
के लिहाज से वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में स्वास्थ्य को लेकर किसी
भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में बेहतरी आएगी। राशिफ़ल
2014 के अनुसार प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। यदि आप विवाह के योग्य हैं
तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। कार्यक्षेत्र
के लिहाज़ से यह साल मिला जुला रहेगा। हालांकि बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों
में सफल बनाएगी। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा।
लेकिन फिर भी आपको जोखिम उठाने की प्रवृति पर अंकुश लगाना होगा साथ ही आपको चाहिए कि
महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें। वर्ष के प्रथम भाग में धन की आमदनी
की निरंतरता में कुछ व्यवधान रह सकता है। वर्ष के दूसरे भाग में आपके काम धंधे में
बेहतरी आने के कारण आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आने की उम्मीद है। यह साल आपकी शिक्षा
के लिए काफ़ी अनुकूल है। हालांकि कुछ व्यवधान रह सकते हैं लेकिन यदि आपने उनसे हार नहीं
मानी तो सफलता सुनिश्चित है। उपाय के रूप में गाय की सेवा करना शुभ रहेगा और अब बात
वृश्चिक राशि की!
यह साल आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए साल मिलेजुले परिणाम
देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल
भी रह सकता है। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने
लगेंगी। स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष कम अनुकूल है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार
की लापरवाही उचित नहीं होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग ठीक नहीं कहा
जाएगा। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में सारे रिश्ते सुधर जाएंगें। राशीफ़ल २०१४ के मुताबिक़
साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने
जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। साल के दूसरे भाग
में मेहनत का फल जरूर मिलेगा फ़िर भी जोखिम उठाने के लिये यह समय उपयुक्त नहीं है। साल
की शुरुआत में धन को लेकर निरंतरता नहीं बन पाएगी। शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी
तरह सोच विचार कर अमल करें। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होंगी और
भाग दौड़ रंग लाएगी। साल का पहला भाग विद्यार्थियों के लिए कडी मेहनत करने पर थोडी सफलता
लेकर आया है। लेकिन साल के दूसरे भाग में दर्शन व साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छी
सफलता मिेलेगी। उपाय के रूप में हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं और अब बात धनु राशि
की!
यह साल आपके लिए मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में बृहस्पति आपके
सप्तम भाव में है जो आपकी पारिवारिक शांति के लिए अनुकूल परिणाम देगा। परिवार के लोगों
की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में परिवार के किसी
सदस्य से नाराजगी सम्भव है। साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन साल
के दूसरे भाग में आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे। प्रेम प्रसंगों
के लिए वर्ष का पहला भाग बडी अनुकूलता लिए हुए है। आपके प्रेम में और प्रगाढ़ता आएगी।
शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। राशिफल 2014 के नज़रिए से वर्ष के पहले
भाग में व्यापार या नौकरी इत्यादि के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। लेकिन
वर्ष के दूसरे भाग में निवास स्थान या नौकरी का परिवर्तन संभावित है। धन के लिहाज से
यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में की गई यात्राएं आर्थिक
समृद्धि में सहायक होंगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में पैसों को लेकर आपको कुछ परेशानियां
रह सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। घर परिवार के लोग
शिक्षा के मामले में यथाशक्ति आपका सहयोग करेंगे। उपाय के रूप में गुरु, साधु और पीपल
की पूजा करें। और अब बात मकर राशि की!
यह साल आपके लिए मिले जुले फल लेकर आया है। वर्ष के पहले भाग में पारिवारिक जीवन में
कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में परिवार में कोई मांगलिक कार्य
होने के भी योग बनेंगे। परिवार के विरोध दूर होंगे। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद
मिलेगी। साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकती है। लेकिन साल का दूसरा
भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल
नहीं है। इस समय किसी भी मामले को लेकर जिद न करें क्योंकि आपकी जिद संबंधों में दरार
का कारण बन सकती है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में प्रेम प्रगाढ होगा। जिनकी उम्र विवाह
की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई सम्भावनाएं मजबूत होंगी। वर्ष के शुरुआती दिनों में
छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के
लिए समय शुभ रहेगा। भविष्यफल 2014 की दृष्टि से साल के दूसरे भाग में आप नए उद्यम शुरू
करेंगे। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी। आर्थिक मामलों के लिए यह साल अच्छा
है। आपकी आमदनी में बढोत्तरी सम्भव है लेकिन किसी बडे निवेश के मामले में आपको सावधानी
से काम करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्यतय: अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी
परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। उपाय के रूप में बंदरों की सेवा करें और अब बात कुम्भ
राशि की!
इस वर्ष आपको सामान्यतय: संतोषजनक परिणाम मिलगें। पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम
भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में
पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष का
प्रथम भाग अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में किसी काम में मिली असफलता के कारण
आई चिंता आपको थका सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा।
किसी उच्च कुलीन या धनवान से हो सकता है। पुराने प्रेम संबंधों में और प्रगाढता आएगी।
आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पहले भाग में व्यापार
में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। साल के दूसरे भाग में काम विलम्ब से
पूरे होंगें। इस वर्ष आपकी आमदनी के स्रोतों में बढोत्तरी होगी आप बचत करने में भी
कामयाब रहेंगे। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें। विद्यार्थियों
के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पहले भाग में आप बुद्धिजीवियों की संगति
में रहेंगे। वहीं साल के दूसरे भाग में यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग
ले रहें हैं तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। उपाय के रूप में भैरव मंदिर
में तेल का दान करें और अब बात मीन राशि की!
यह साल आपके लिए पहले से बेहतर सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम
भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। लेकिन वर्ष के दूसरे
भाग में कारण दाम्पत्य जीवन में कुछ उथल पुथल सम्भव है। वर्ष का प्रथम भाग आपके स्वास्थ्य
के लिए भी अनुकूल रहेगा। लेकिन जुलाई से गोचर का केतु प्रथम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य
में कुछ नरमी रह सकती है। वर्ष के आरम्भिक महीने प्रेम प्रसंगों में मनमुटाव पैदा कर
सकते हैं। अत: किसी भी मुद्दे को लेकर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। लेकिन वर्ष का दूसरा
भाग प्रेम प्रसंग और सगाई के लिए अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा
रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी
व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी
अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। इस वर्ष आमदनी
के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। लेकिन किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु
करने में खर्चे हो सकते हैं। अध्ययन के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कडी मेनत करने
वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। उपाय के रूप में संतों की सेवा करें तथा
धर्म स्थान की सफाई करें।
आशा है राशिफल 2014 के माध्यम से आप लाभान्वित होंगे।