Dainik Meena Rashifal - मीन दैनिक राशिफल

Pisces Rashifal
Sunday, October 25, 2026

ज़्यादा पेट भरकर खाने से और मदिरा-सेवन से बचें। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। सामूहिक आयोजन में कोई आपको मज़ाक का विषय बना सकता है। लेकिन होशियारी का इस्तेमाल करें और तल्ख़ प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को जान सकेंगे। दिन वाक़ई कुछ कठिन हो सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।