IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग शेड्यूल

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग। आईपीएल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापति प्रोफेशनल ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट लीग है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी पर आधारित टी20 क्रिकेट फॉर्मेट की घोषणा की थी। यह आइडिया बीसीसीआई के तत्कालीन उपाध्यक्ष ललित मोदी का था। आईपीएल को प्रीमियर लीग ऑफ इंग्लैंड का इंडियन वर्जन भी कह सकते हैं क्योंकि ललित मोदी ने ये आइडिया वहीं से लिया था।

IPL 2019 Schedule

आईपीएल 2019

वर्ष 2019 में आईपीएल का 12वां संस्करण देखने को मिलेगा। हर बार की तरह इस बार भी वीवो आईपीएल 2019 का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है कि यहां क्रिकेट प्रेमियों को चौकों छक्कों की ताबड़तोड़ बरसात देखने को मिलती है।

आईपीएल में मनोरंजन भी है, रोमांच और ग्लैमर भी। बात करें वीवी आईपीएल सीजन 2019 की तो यह कई मायनों में पिछले सभी सीजनों से अलग होने वाला है। वीवो आईपीएल 2019 में क्रिकेट जगत के प्रशंसकों को कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आईपीएल 2019 की टीमें

टीम कप्तान कोच टीम ओनर (मालिक)
चेन्नई सुपर किंग एम एस धोनी स्टीफन फ्लेमिंग इंडिया सीमेंट्स लि। (एन श्रीनिवासन)
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा महेला जयवर्धने रिलायंस इंडस्ट्रीज
राजस्थान रॉयल्स स्टीव स्मिथ शेन वॉर्न मनोज बडाले
किंग्स इलेवन पंजाब आर अश्विन ब्रेड हॉज नेस वाडिया, प्रीटी जिंटा, मोहित बर्मन, करन पॉल
रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर विराट कोहली डैनियल विटोरी डियागो थ्रो, यूनाइटेड स्प्रिट्स लि।
सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर टॉम मूडी कलानिधि मारन, (चेयरपर्सन एंड एमडी – सन नेटवर्क)
दिल्ली कैपिटल श्रेयस अय्यर रिकी पोन्टिंग जीएमआर स्पोर्ट्स प्रा। लि।
कोलकाता नाइट राइडर्स दिनेश कार्तिक जैक्स कैलिस शाहरुख़ ख़ान (रेड चिलिज़ इंटरटेनमेंट) – 55% शेयर, जय मेहता और जूही चावला (मेहता ग्रुप) – 45% शेयर
  • बात करें उन टीमों की जो वीवो आईपीएल 2019 में हिस्सा लेने जा रही है तो उनमें चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं। टीम ऑनर इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के मुखिया एन श्रीनिवासन हैं।
  • मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। कोच महेला जयवर्धने और टीम ऑनर रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
  • राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन स्टीव स्मिथ हैं। इसके कोर्च शेन वॉर्न जबकि टीम ओनर मनोज बडाले हैं।
  • बात करें किंग्स इलेवन पंजाब की तो इसके ऑनर नेस वाडिया, प्रीति जिंटा, मोहित बर्मन और करन पॉल संयुक्त हैं। इसके कैप्टन आर अश्विन जबकि कोच ब्रेड हॉज हैं।

  • रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर के कप्तान विराट कोहली, कोच डैनियल विटोरी और ऑनर डियागो थ्रे, यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड हैं।

  • वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कैप्टन डेविड वॉर्नर और कोच टोम मूडी होंगें। बात करें ऑनर की तो एंड एमडी सन नेटवर्क के चेयरमैन कलानिधि मारन होंगें।
  • वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स से नाम बदल कर दिल्ली कैपिटल के नाम से भाग लेने वाले टीम के ऑनर जीएमआर र्स्पोट्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसके कैप्टन श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग भी हैं।
  • इसके साथ हीं कोलकाता नाइट राइडर्स कैप्टन दिनेश कार्तिक की अगुवाई में मैच में हिस्सा लेगी। इसके कोच जैक्स कलिस जबकि ऑनर शाहरुख खान, जय मेहता और जूही चावला होंगी। इसमें शाहरुख खान की रेड चिलिज इंटरटेनमेंट की हिस्सेदारी 55 फीसदी, जय मेहता और जूही चावला की हिस्सेदारी 45 फीसदी होगी।

IPL 2019 मैच शेड्यूल

उद्घाटन समापन
दिनांक : 23 मार्च, 2019 समय : अघोषित स्थान : शीघ्र घोषित होगा दिनांक : 12 मई, 2019 समय : अघोषित स्थान : शीघ्र घोषित होगा

23 मार्च से दिखेगा IPL का जलवा

वीवो आईपीएल 2019, 23 मार्च से शुरु होगा। समापन 12 मई 2019 को होगा। सारी टीमें अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारियों में जुट चुकी हैं। इस बार आईपीएल प्रेमियों को थोड़ी निराश करने वाली खबर सामने आ सकती है। अभी तक आईपीएल के लिए स्थल का चयन नहीं हो सका है।

दरअसल जिस समय आईपीएल सीजन का समय है, उस दौरान भारत में लोकसभा चुनाव अपने चरम पर होगा। इस दौरान तमाम एजेंसियों का ध्यान चुनाव पर रहेगा। इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानियां उत्पन्न होने का अनुमान है। ऐसे में इस बार मैच का आयोजन भारत से अलग कहीं और हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हो सकता है।

यूएई में खेला जाएगा आईपीएल 2019 ?

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव की वजह से आईपीएल के कुछ मैच यूएई में खेले गए थें। इस बार भी ऐसी हीं परिस्थितियां बनती दिख रही है क्योंकि यूएई का क्षेत्र भारतीय दर्शकों के लिए अनुकूल है। इसके अलावा इस बार के आईपीएल में आपको कई दूसरे परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं। इनमें से एक बड़ा बदलाव यह है कि दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम का नाम इस बार से बदल जाएगा। अब इस टीम को दिल्ली कैपिटल के नाम से जाना जाएगा।

आईपीएल 2019 ऑक्शन के लिए देशी विदेशी 01 हजार 03 खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं, इनमें से 232 खिलाड़ी दूसरे देशों के हैं। यह ऑक्शन 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। एक खास बात यह है कि इन 1003 खिलाड़ियों में से 802 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होने कभी भी आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है। इनमें से 746 भारत के खिलाड़ी है।

वहीं आईपीएल के इतिहास में यह भी पहली बार हो रहा है कि नौ ऐसे राज्यों के खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनके बारे में सोचा भी नही जा सकता था। इनमें बिहार, उत्तराखंड, मेघालय, पुडुचेरी, नगालैंड, सिक्किम और मेघालय शामिल हैं।

इसके अलावा दूसरे देशों के खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के 59, ऑस्ट्रेलिया के 35, श्रीलंका के 28, अफगानिस्तान के 27, न्यूजीलैंड के 17, इंग्लैंड के 14, बांग्लादेश के 10, जिम्बाब्वे के 05 जबकि हॉंग कॉंग, नीदरलैंड और अमेरिका के एक एक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

आईपीएल विजेता-उप विजेता की सूची

साल विजेता उप विजेता विजेता टीम के कप्तान
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स शेन वॉर्न
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैग्लोर एडम गिलक्रिस्ट
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस महेन्द्र सिंह धोनी
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैग्लोर महेन्द्र सिंह धोनी
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स गौतम गंभीर
2013 मुंबई इंडियसं चेन्नई सुपर किंग्स रिकी पोंटिंग
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब गौतम गंभीर
2015 मुंबई इंडियसं चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2016 सनराईजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैग्लोर डेविड वॉर्नर
2017 मुंबई इंडियसं राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स रोहित शर्मा
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराईजर्स हैदराबाद महेन्द्र सिंह धोनी

आईपीएल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • आईपीएल के पहले मैच में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, इसमें केकेआर, आरसीबी, सीएसके, दिल्ली डेयर डेविल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेंवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स शामिल थें।
  • 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स को परास्त कर टाइटल अपने नाम किया था।
  • 2009 में एडम गिलक्रिस्ट विजेता डेक्कन चार्जर्स जबकि उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर टीम थी।
  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रही, वहीं उपविजेता क्रमशः मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर रही।
  • 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित कर टाइटल अपने नाम किया।
  • 2013 में रिकी पांटिंग की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर टाइटल अपने नाम किया।
  • 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में किंग्स इलेवन पंजाब को धूल चटा कर जीत दर्ज की।
  • 2015 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी।
  • 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉनर की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को पराजित किया।
  • 2017 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स को हराया।
  • 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सनराईजर्स हैदराबाद को मात देकर लीग अपने नाम किया।

आईपीएल भारत और भारतीयों के लिए गर्व का विषय है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग है। इसमें विश्वभर के नामचीन खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस लीग ने नवोदित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेरने को सबसे बड़ा मौका प्रदान किया है। आईपीएल की अब तक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके हर सीजन में क्रिकेट जगत को एक नया सितारा मिल जाता है।

आज आईपीएल ने जैसे भारत में क्रिकेट का एक नया जुनून पैदा कर दिया है। इसका नाम आते ही क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह हिलोरे मारने लगता है। जैसे जैसे समय बीत रहा है, वैसे वैसे आईपीएल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। बहरहाल, वर्ष 2019 में होने जा रहे इतने बदलावों के बाद ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि 2019 के आईपीएल में टीम कैसा प्रदर्शन करेगी।

हम आपको आईपीएल 2019 से संबंधित जानकारी से अपडेट करते रहेंगे।