राशिफल 2019

राशिफल 2019 के माध्यम से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह साल। यह वार्षिक राशिफल आपको बताएगा आपके पूरे वर्ष का भविष्य। आप अपनी राशि के अनुसार अपने करियर, व्यापार, शिक्षा, परिवार, विवाह, प्रेम तथा अन्य ज़रुरी पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। यह फलकथन वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। चलिए जानते हैं वर्षफल 2019 में क्या कहते हैं आपके सितारे :-

Click here to read in English - Horoscope 2019

मेष

Mesh Rashifal 2019 वर्षफल 2019 के अनुसार, इस साल मेष राशि के जातकों की सेहत ऊपर-नीचे रह सकती है। हालाँकि यदि इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे तो वे इस वर्ष फिट रहेंगे। साल की शुरुआत में छोटा-मोटा तनाव रह सकता है लेकिन इसके बावजूद भी आप सेहतमंद रहेंगे। मेष राशिफल 2019 के अनुसार आपका करियर मिला-जुला रह सकता है। प्रयासों से आप अपने करियर की गति को तीव्र सकते हैं। इस वर्ष आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसमें भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

वहीं आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। क्योंकि राशिफल 2019 के मुताबिक आपके आर्थिक पक्ष के सकारात्मक और नकारात्मक रहने की संभावना है। साल की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। लिहाज़ा इस समय आप अधिक से अधिक धन की बचत करें। आपकी बचत साल के दूसरे चरण में बहुत काम आएगी।

यदि आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो साल के मध्य में आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको रिश्ते में पारदर्शिता लानी होगी। परिवार में सामंजस्य बनायें। घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य संपन्न होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मेष राशिफल

वृषभ

Vrishabha Rashifal 2019 वर्षफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष थोड़ा नाजुक रह सकता है। ऐसे में उन्हें अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। ख़ासकर अपने ख़ान-पान पर ध्यान दें। आपको ऐसी बीमारी होने की संभावना है जो आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। सेहत को फिट बनाए रखने के लिए योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

करियर की दृष्टि से यह साल आपके लिए चुनौतीपूर्ण लग रहा है। इसलिए आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस दौरान फल की चिंता न करें। क्योंकि व्यक्ति को उसके परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। वृषभ राशिफल 2019 के मुताबिक आपका आर्थिक जीवन इस वर्ष सामान्य रह सकता है। अपने अनावश्यक ख़र्चों पर लगाम लगाएंगे तो आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।

आपके लिए अच्छी ख़बर यह है कि इस वर्ष आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोतों का सृजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ बांटने का प्रयास करें। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए सामान्य रह सकता है। लेकिन मेहनत के बल पर इसे अच्छा भी बनाया जा सकता है।

वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – वृषभ राशिफल 2019

मिथुन

Mithun Rashifal 2019 इस वर्ष मिथुन राशि वाले जातकों के आर्थिक जीवन में ग़ज़ब का उछाल देखने मिल सकता है। 2019 का राशिफल यह शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार-क़ारोबार में नए विचार आपको लाभ पहुँचाएंगे। पूँजी में वृद्धि की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। यदि आप करियर में प्रगति करना चाहते हैं तो आपको क्रिएटिव होना पड़ेगा। करियर में आपका यूनिक आइडिया कामयाब रहेगा। एक बात का ध्यान रखें, अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बताए गए पथ पर हू-ब-हू न चलें, हाँ, उनके अनुभवों से अवश्य सीखें।

अपने कार्य में एकाग्रता रखें और अपना पथ ख़ुद बनाएँ। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो निश्चित ही आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी और स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए आप अन्य प्रयास भी कर सकते हैं। जैसे आप अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को जोड़ सकते हैं। भोजन में फलाहार, जूस अथवा अन्य प्रकार के पौष्टिक आहार ले सकते हैं।

मॉनसून के समय आपको त्वचा से संबंधित बीमारी हो सकती है। इस समय साफ़-सफाई का ध्यान दें। ख़ासकर गुप्तांगों की साफ़-सफाई आवश्यक है। प्रेम अथवा वैवाहिक जीवन में अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएं।

मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मिथुन राशिफल

कर्क

Kark Rashifal 2019 राशिफल 2019 के अनुसार, कर्क राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस वर्ष आपके जीवन में धन का आगमन होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालाँकि फरवरी-मार्च में धन के निवेश में कोताही बरतने की आवश्यकता है। बिना सोचे-समझें कहीं पर धन का निवेश न करें। वहीं नौकरी-व्यवसाय में आपको शुभ समचार मिल सकता है। यदि आप किसी क़ारोबार से जुड़े हैं तो उसमें आपको लाभ मिलेगा। व्यापार वृद्धि की संभावना है। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

कर्क राशिफल के मुताबिक पारिवारिक जीवन में ख़ुशहाली आएगी। परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव देखने को मिल सकता है। परंतु इसके बावजूद भी पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ एवं सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ अहंकार के टकराव होने की संभावना है। कोशिश करें कि यह स्थिति न आए। अपने लव पार्टनर के विश्वास को बनायें रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। आप भी उन्हें उनके हिस्से का समय देंगे।

कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 कर्क राशिफल

सिंह

Singh Rashifal 2019 सिंह राशिफल 2019 के अनुसार, इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियाँ आएंगी जिन्हें आप आसानी से दूर करने में कामयाब होंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रखें, फरवरी-मार्च और अप्रैल के बीच आपको धन की हानि हो सकती है। ऐसे में थोड़ा संभलकर चलें। आर्थिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिश्रम से आपको एक नई पहचान मिलेगी और आपको इसका बहुत ही बढ़िया फल मिलेगा।

वहीं करियर के क्षेत्र में भी सिंह राशि के जातकों को बहुत ही सफल परिणाम मिलेंगे। लेकिन यह भी संभव है कि आप इन परिणामों से ख़ुश न दिखें। वार्षिक राशिफल के मुताबिक इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। हालाँकि साल के प्रारंभ में आपको सर्दी-जुकाम होने की संभावना है। शारीरिक थकान और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

प्रेम जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। हो सकता है लव पार्टनर को आपकी किसी बात का बुरा लगे। ऐसे में उन्हें मनाने का प्रयास करें। रिश्ते में प्रेम की मिठास घोलने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहे, आपको इस बात पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – सिंह राशिफल 2019

कन्या

Kanya Rashifal 2019 वर्षफल 2019 के फलकथन के अनुसार इस साल कन्या राशि के जातकों का आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। साल के प्रारंभ में आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि इसके साथ ख़र्च में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। आपकी कोशिश यह रहनी चाहिए कि अनावश्यक मदों पर धन ख़र्च न होने पाए। करियर की बात करें तो यह साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई बार आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन कम्यूनिकेशन स्किल्स आपको तरक्की की राह में आगे ले जाएगी।

कन्या राशिफल के अनुसार, इस वर्ष आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसे पदार्थों का सेवन न करें जिससे शरीर पर उसका बुरा असर होता हो। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ख़ासकर शराब पीकर वाहन न चलाएँ। प्रेम जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लेकिन मामले को आगे न बढ़ाएँ। नौकरी अथवा व्यवसाय के कारण आपको परिवार से दूर जान पड़ सकता है।

कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 कन्या राशिफल

तुला

Tula Rashifal 2019 राशिफल 2019 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक जीवन में लाभ के संकेत हैं। इस वर्ष आपके जीवन में धन लाभ के योग बन रहे हैं। लिहाज़ा इसका पूरा फायदा उठायें। आर्थिक निवेश से आपको लाभ मिलेगा। हालाँकि सोच समझकर ही इन्वेस्ट करें। करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं सीनियर्स से भी आपके अच्छे रिश्ते स्थापित होंगे और इन सब की मदद से आपके करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। मार्च के बाद करियर के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी।

तुला राशिफल 2019 के अनुसार, सेहत की दृष्टि से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप ऊर्जावान रहेंगे। यदि किसी जातक को पुरानी बीमारी है तो इस वर्ष उन्हें इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का वास होता है। अच्छी सेहत रहने के कारण अन्य क्षेत्रों में भी आप अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे। परिजनों के साथ इस वर्ष आप किसी ट्रिप या किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। परिवार में परिजनों के बीच एकजुटता नज़र आएगी। घर में मांगलिक कार्य के भी होने की संभावना है। प्रियतम के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 तुला राशिफल

वृश्चिक

Vrishchik Rashifal 2019 वृश्चिक राशिफल 2019 के अनुसार, इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यह सावधानी आपको सेहत के मामले में बरतनी होगी। ख़ासकर फ़रवरी-मार्च और मॉनसून में अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होती है तो उसका तत्काल उपचार कराएँ। पारिवारिक जीवन में चुनौतियाँ आएंगी। इसलिए आपको उन चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। भाई-बहनों की सेहत में गिरावट हो सकती है।

वहीं इस वर्ष आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। परंतु मर्यादा का ख्याल रखें। प्रेम जीवन के लिए साल 2019 बढ़िया रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। लेकिन फिर भी आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा।

अब बात करते हैं आपके आर्थिक जीवन की तो, इस वर्ष आर्थिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आमदनी और ख़र्च के बीच यदि आप अच्छा तालमेल बना पाते हैं तो आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर की दृष्टि से यह साल अच्छे संकेत दे रहा है। ख़ासकर यदि आप किसी तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपका यह साल अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक प्रोडक्टिव रह सकता है। काम के सिलसिले में विदेश जाने की भी संभावनाएँ हैं। अवसरों को भुनाने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 वृश्चिक राशिफल

धनु

Dhanu Rashifal 2019 धनु राशिफल 2019 के अनुसार, साल की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ घेर सकती हैं। इसलिए आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना पड़ेगा। करियर की दृष्टि से आपको यह वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। हालाँकि मेहनत के बल आप अपनी सफलता की मंजिल को पा सकते हैं। यदि आप किसी संस्थान में नौकरी करते हैं तो यह वर्ष आपको अच्छे फल देगा। इस वर्ष आपका प्रमोशन होगा अथवा आपकी सैलरी में वृद्धि होगी।

घर-परिवार में परिजनों के बीच अच्छा तालमेल दिखेगा। घर में किसी प्रकार का फंक्शन (शादी) हो सकता है। परिजनों के सहयोग से घर की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। यदि धनु राशि के वे जातक जो विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में आनंद की बयार आएगी। वहीं प्रेम जीवन में रिश्ते मधुर होंगे और साथ ही साथ लव पार्टनर से प्यार भरी तकरार भी हो सकती है।

धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 धनु राशिफल

मकर

Makar Rashifal 2019 मकर राशिफल 2019 के अनुसार यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी संस्था/कंपनी में नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साल का अंतिम चरण आपके लिए कई ख़ुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में आपकी उन्नति होगी। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप ऊर्जावान महसूस करेंगे परंतु उसके बाद अप्रैल से सितंबर तक आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि के जातकों का आर्थिक जीवन मिला-जुला रहेगा। इस वर्ष आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें वृद्धि की संभावना कम है। अपने प्रेम जीवन को ख़ूब इंज्वॉय करेंगे। आपका प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। यदि आप अपने लव पार्टनर को लाइफ़ पार्टनर बनाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है।

मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मकर राशिफल

कुम्भ

Kumbh Rashifal 2019 कुंभ राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। शिक्षा, व्यापार, प्रेम, करियर, वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में ख़ुशियाँ आएंगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ रिश्ता और भी गहरा होगा। साल की शुरुआत में प्रेम जीवन सामान्य रह सकता है लेकिन जैसे-जैसे साल बीतेगा वैसे प्रेम जीवन में आपको आनंद आएगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर आप ख़रा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह साल आर्थिक गतिविधि के लिए भी अनुकूल दिख रहा है। अपने कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। आप धन को संचय करने में सफल रहेंगे। मार्च के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आमदनी के कई सारे स्रोत होंगे और आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ख़ुश भी दिखाई देंगे। आपके पास धन आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। करियर के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर आएंगे।

कुम्भ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 कुम्भ राशिफल

मीन

Meen Rashifal 2019 मीन राशिफल 2019 के अनुसार, इस वर्ष आपकी सोयी हुई किस्मत जागेगी। विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके रिश्ते स्थापित होंगे। साझेदारी में व्यापार बढ़िया चलेगा। करियर की गाड़ी भी गति पकड़ेगी। इस वर्ष आपको किसी अच्छी कंपनी में सुनहरा अवसर मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में ज़ोख़िम भरे फैसले सोच समझकर लें।

मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह वर्ष आपके अनुकूल दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अपनी सेहत को फिट बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। योग-व्यायाम को दिनचर्या में जोड़ें। इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की शंका रह सकती है। अच्छा होगा आप अपनी सभी शंकाओं को दूर करें। निजी एवं कार्य जीवन के बीच तालमेल बनाएँ।

मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मीन राशिफल