मिथुन राशिफल 2019

Mithun Rashifal 2019 हिन्दी कुंडली में दिए गए मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए 2019 सौगातों का साल रहने वाला है। इस वर्ष आपको करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और प्रेम-विवाह जैसे मामलों में बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। आइए विस्तार से पढ़ते हैं मिथुन फलादेश 2019 :-

मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक पक्ष

मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार, आपको आर्थिक क्षेत्र में इस वर्ष बहुत अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। धन संचय करने में भी पूर्ण रूप से सफल रहेंगे। यदि आप किसी व्यापार से जुड़ें हैं तो आपको उससे अच्छा ख़ासा धन लाभ देखने को मिलेगा। अपने आर्थिक पक्ष को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

जनवरी से मार्च तक का समय आर्थिक मामलों के लिए बहुत ही अच्छा समय रहने वाला है। इस दौरान आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। इसके अलावा नवंबर दिसंबर के समय आपको धन प्राप्ति के शानदार अवसर मिलेंगे। साथ ही इस दौरान आपके व्यय में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। आय और व्यय में बैलेंस बना रहे आपको इसका ध्यान देना होगा।

वर्ष 2019 के अनुसार करियर पक्ष

मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं और बुध ग्रह बुद्धि, तार्किक शक्ति और संवाद का कारक माना जाता है। इस वर्ष आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स बढ़िया होगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। व्यक्ति की मेहनत ही उसे सफलता की ऊँचाई पर पहुँचाती है और यह बात आपको अच्छी तरह से मालूम है। इस वर्ष आपके द्वारा किया गया हार्ड वर्क आपको सफल परिणाम देगा।

आपको अपने कार्य पर ही ध्यान देना है। इधर-उधर की बातों से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता के पीछे एक निश्चित समयावधि कार्य करती है। इसमें शॉर्टकट का रास्ता व्यक्ति के सतत विकास के लिए ठीक नहीं रहता है। आप चाहें निजी अथवा सार्वजनिक क्षेत्र कार्य कर रहे हों, आपको कंट्रोवर्सी से बचना होगा। मार्च-अप्रैल अथवा नवंबर-दिसंबर में आपको प्रमोशन मिल सकता है। संस्थान में आपके अच्छे विचारों और अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी।

साल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। कुछ महीनों को छोड़ दें आपकी सेहत इस वर्ष अच्छी रहने वाली है। अपनी अच्छी सेहत के कारण आप हर एक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। साल के पहले और अंतिम महीने में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है। इस दौरान आपको चर्म से संबंधित रोग होने की संभावना रहेगी।

इसके साथ ही मॉनसून के समय में होने वाली बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेते हुए आप जिम, योग अथवा रनिंग, जॉगिंग आदि को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। दूसरी ओर खान पान पर भी विशेष सावधानी बरतें। रोज़ाना सुबह आप गुनगुना पानी पी सकते हैं।

भविष्यफल 2019 के अनुसार शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों को अभूतपूर्व सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के छात्रों को परीक्षा में बहुत ही अच्छे परिणाम मिलेंगे और यह सब आपकी मेहनत के कारण होगा। गणित, वाणिज्य एवं कम्यूनिकेशन जैसे विषय में आपको इस वर्ष बहुत लाभ मिलेगा।

वहीं जो छात्र किसी कॉम्टीशन या एंट्रेंस एग्जाम की तैयार कर रहे हैं तो उन्हें उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालाँकि इसके लिए आपको पूरी तन्मयता के साथ अध्ययन में लगना होगा। क़ानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। साल बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है इसलिए अपना पूरा ध्यान अपनी पढाई पर लगाएँ और अपने माता-पिता तथा समाज का नाम रौशन करें।

मिथुन भविष्यवाणी 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन

लोगों के पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही अनुभव आपको इस वर्ष हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहे, इस ओर आपके प्रयास जारी रहेंगे। साल की शुरुआत में घर का वातावरण ख़ुशनुमा रहने वाला है। जनवरी-फरवरी में घर में किसी प्रकार का फंक्शन हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के बीच न केवल भाईचारा दिखेगा बल्कि उनके बीच सामंजस्य भी बनेगा। दिसंबर में आपको अपने घरेलू जीवन में कुछ समस्याएँ नज़र आ सकती है। संपत्ति विवाद के कारण घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है। ऐसी परिस्थिति में आपको संभलकर चलना होगा और इस वैमनस्य को दूर करना होगा।

मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार विवाह

मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपको वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। हो सकता है कि कोई आपकी बुरी आदत उन्हें अच्छी न लगे और यह आप दोनों के बीच विवाद का कारण बनें। या फिर जीवनसाथी आप पर अपने विचारों को थोपने का प्रयास कर सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। यदि जीवनसाथी रूठ जाता है तो उसे प्यार से मनाना होगा।

अहंकार का टकराव वैवाहिक जीवन पर खलल डाल सकता है। अप्रैल मार्च और नवंबर दिसंबर का महीना वैवााहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी संतान है तो साल के प्रारंभ परिस्थितियाँ आपकी संतान के अनुकूल होंगी। लेकिन सितंबर और दिसंबर की शुरुआत आपको उसकी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकती है।

फलादेश 2019 के अनुसार प्रेम-संबंध

इस वर्ष आपके प्रेम जीवन में ठहराव नज़र आएगा। प्रियतम के साथ आपकी नज़दीकियाँ बढ़ेंगी और प्रेम का रिश्ता गहरा होगा। जनवरी, अप्रैल, अक्टूबर का महीना प्रेम जीवन में उमंग और ताजगी भरेगा। हालाँकि सितंबर में रिश्तों में तकरार देखने को मिल सकती है। इसलिए थोड़ा सावधानी से काम लें। प्रेम में किसी तरह की जल्दबाज़ी न करें। यदि आप किसी नए प्यार को तलाश रहे हैं तो अगस्त में आपको आपका नया लव पार्टनर मिल सकता है।