राहु गोचर 2019: राहु का मिथुन में राशि परिवर्तन

Rahu Gochar 2019 साल 2019 में राहु का गोचर आपके जीवन में परिवर्तन का साक्षी बनेगा। वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को एक छाया ग्रह कहा जाता है। अन्य ग्रहों की तरह राहु और केतु का अपना कोई वास्तविक आकार नहीं है। राहु ग्रह को पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। ज्योतिष विद्वानों के मतानुसार राहु काल के समय राहु की स्थिति बहुत प्रभावशाली होती है। मिथुन राहु ग्रह की उच्च राशि है जबकि धनु इसकी नीच राशि है। कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में मजबूत स्थिति में होता है, जबकि नीच राशि में वह कमज़ोर स्थिति में पाया जाता है। साल 2019 में राहु मिथुन राशि में गोचर करेगा।

राहु का गोचर 7 मार्च 2019 की रात्रि में लगभग 2:48 बजे होगा और 23 सितंबर 2020, 5:28 बजे तक यह मिथुन राशि में ही स्थित रहेगा। राहु का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ये प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का हो सकता है। आइये इस राशिफल के माध्यम से जानते हैं राहु गोचर 2019 का आपके जीवन पर होने वाला प्रभाव और उपाय।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें चंद्र राशि कैल्कुलेटर से अपनी चंद्र राशि

मेष

मेष राशि जातकों के लिए राहु गोचर 2019 अनुकूल रहेगा। इस दौरान राहु आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। कुंडली मे तीसरा भाव पराक्रम, साहस, छोटे भाई बहन, मित्रता और आयु का का कारक होता है। राहु के प्रभाव से आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना रहेगी। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को जॉब मिलेगी। आर्थिक रूप से भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं जो जातक किसी व्यापार से जुड़ें है तो उन्हें गोचर का लाभ मिलेगा। यदि ज़रुरी न हो तो लॉन्ग जर्नी पर न जाएँ। हालाँकि इस दौरान छोटी यात्राएँ की जा सकती है। राहु के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाकर चलें और दूसरों से मित्रतापूर्ण व्यवहार अपनाएँ।

उपाय: बुधवार की शाम को काले तिल का दान करें।

वृषभ

राहु का मिथुन राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। राहु की आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। कुंडली में दूसरा भाव से जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रारंभिक शिक्षा, वाणी, नेत्र और रंग रूप देखा जाता है। राहु के इस गोचर का विपरीत असर आपके व्यापार में देखने को मिलेगा। इस दौरान बिजनेस में किसी प्रकार का रिस्क आपको हानि पहुँचा सकता है। आर्थिक क्षेत्र में भी अस्थिरता देखने को मिलेगी। इस समय आपको अपनी भाषा पर संयम रखना होगा। क्रोध में आकर किसी से ऐसी बात न कहें जिससे वह झगड़े का कारण बनें। खासकर घर के सदस्यों से प्रेमपूर्ण व्यवहार को तवज्जों दें और अपने संवाद में मीठी भाषा का प्रयोग करें। पैसे उधार लेने से बचें और खाने पीने में विशेष ध्यान दें।

उपाय: रविवार को भैरव देव के मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएं।

मिथुन

साल 2019 में होने वाला राहु का गोचर मिथुन राशि में करेगा और यह आपके प्रथम भाव में स्थित होगा। इसलिए मुख्य रूप से आपके लिए प्रभावी होगा। ज्योतिष में पहला भाव व्यक्ति के स्वभाव के बारे बताता है। राहु गोचर 2019 आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बेहद सोच समझकर निर्णय लेने होंगे। स्थिति को भांपकर निर्णय लेंगे ज्यादा अच्छा रहेगा। दूसरी ओर अपनी सेहत पर ध्यान दें। यदि आप छात्र हैं तो आपको अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों से विनम्र होकर बातचीत करें। घर और ऑफिस में किसी के साथ बहसबाज़ी में न उलझें। क्योंकि इससे आपको कोई लाभ नहीं होगा।

उपाय: अपने साथ हमेशा काले पत्थर का छोटा टुकड़ा लेकर चलें।

कर्क

राहु का यह गोचर कर्क राशि वाले जातकों के आर्थिक जीवन को प्रभावित करेगा। क्योंकि गोचर आपकी राशि से 12 भाव में होगा और कुंडली में 12 भाव व्यय का भाव होता है। इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। अनावश्यक रूप से पैसे खर्च होंगे। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। गृह क्लेश की संभावना दिखाई दे रही है। परिजनों के बीच आपसी झगड़े या मतभेद हो सकते हैं। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपको कानूनी पचड़ों में पड़ना पड़े। गोचर के दौरान आपके निवास स्थान में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर गोचर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मानसिक रूप से विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। और डटकर उनका मुकाबला करें।

उपाय: महाकाली एवं भैरवदेव की पूजा करें।

सिंह

राहु गोचर 2019 सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणामकारी रहेगा। राहु का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय और लाभ का भाव होता है। प्रोफेशन में ग्रोथ हो सकती है। आप जॉब अथवा व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसे कई अवसर आएंगे जो आपके करियर को गति देंगे और आपको आर्थिक लाभ होगा। यह लाभ अप्रत्याशित रूप में भी देखने को मिल सकता है। हालाँकि संतान को लेकर आप थोड़े दुखी हो सकते हैं। यदि आप एक विद्यार्थी हैं तो आपको ध्यान केन्द्रित करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ आपका क़ीमती समय बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं जीवनसाथी को पहले से अधिक ख़ुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप अपने जूनियर के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। वहीं सीनियर्स के साथ भी आपके मधुर संबंध स्थापित होंगे।

उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएँ।

कन्या

राहु आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली में दसवाँ भाव कर्म यानि करियर और व्यवसाय का भाव होता है। राशिफल के अनुसार राहु गोचर 2019 कन्या राशि के जातकों के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। इस समय आपको भगवान राम की आराधना करनी होगी। वहीं गोचर के दौरान आपके आर्थिक पक्ष पर नज़र डालें तो इसमें आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप भविष्य के लिए पैसों की बचत करेंगे। ध्यान रखें, यदि आप सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं तो आप पर इसका विपरीत असर होगा। हो सकता है ऐसा करने से आपको मुकाम हासिल हो जाए लेकिन इस मुकाम पर निरंतर बने रहना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सफलता पाने के लिए मेहनत करें। माता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें और काम के साथ-साथ अपने निजी जीवन पर भी ध्यान दें।

उपाय: श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला

तुला राशि के जातकों पर राहु गोचर 2019 का विपरीत असर पड़ सकता है। राहु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा। कुंडली में नौवें भाव से भाग्य, पिता, गुरु और धर्म को देखा जाता है। संभवतः राहु के प्रभाव से आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं हो पाएंगे। यदि परिवार में किसी की शादी है तो उसमें देरी हो सकती है। आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको बिज़नेस और जॉब में भी ख़ास परिणाम नहीं मिलेंगे। हालाँकि आप किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी प्रकार का विवाद देखने को मिलेगा। इससे आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। आपके पिता जी की सेहत भी गिर सकती है। इसलिए आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र को जपें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु गोचर 2019 अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। राहु का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होगा। कुंडली के आठवें भाव से आयु, समस्या एवं दुर्घटना आदि को देखा जाता है। इसे जीवन और मृत्यु का भाव भी कहा जाता है। गोचर के दौरान आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपका भाग्य भी आपसे रूठ सकता है। इसलिए आपको कार्य करते समय नियम-कानून का पालन अवश्य करना चाहिए। ख़ासकर वाहन चलाते समय ध्यान रखें। इस समय शराब या अन्य प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन न करें। इस समय आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वस्थ एवं ताज़ा भोजन करें एवं तली भुनी चीज़ों का सेवन न करें। इसके अलावा आप रोज सुबह योग व्यायाम भी करें। गोचर के दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार में आपके सगे संबंधियों का व्यवहार आपके प्रति कठोर हो सकता है। घर के मसले को लेकर आप चिंतिंत रहेंगे। ऐसे में आपको समझदारी के साथ घर के विवादों को निबटाना होगा। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे विवाद की चिंगारी को हवा मिले।

उपाय: शनिवार की दोपहर को नीले वस्त्र दान करें।

धनु

2019 में होने वाला राहु का गोचर आपकी राशि सातवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली में सातवें भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, जीवनसाथी एवं पार्टनर के बारे में देखा जाता है। धनु राशि के जातकों के लिए राहु यह गोचर अनुकूल नहीं दिख रहा है। लिहाज़ा आपको इस समय सचेत रहना पड़ेगा। किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। हालाँकि ऐसी स्थिति आपको विवादों से बचना होगा और खुद को शांत बनाए रखना होगा। समय आपके अनुकूल भी होगा। तब तक धैर्य बनाए रखें। इस समय रिलेशनशिप में कोई समस्या आ जाए तो उसे बातचीत के माध्यम से हल करने की कोशिश करें। लव पार्टनर पर शक न करें बल्कि उन पर भरोसा जताएँ। परिवार के सदस्यों और बिजनेस पार्टनर्स के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं।

उपाय: राहु-केतु की शांति का उपाय करें।

मकर

राहु आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली के छटे भाव से रोग, शत्रु और ऋण आदि चीज़ों का पता चलता है। राहु के इस गोचर के दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और करियर में उन्नति होगी। बिजनेस व जॉब क्षेत्र में आपके प्रदर्शन को सराहा जाएगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। छात्रों के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आपने किसी बैंक में लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य जीवन भी अच्छा बीतेगा। यदि आप राजनीति क्षेत्र में हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंंगे।

उपाय: “ॐ रां राहवे नमः!” मंत्र का जाप करें।

कुंभ

राहु गोचर 2019 आपके लिए कम अऩुकूल रह सकता है। राहु आपकी राशि से पाँचवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली में पाँचवाँ भाव संतान और बुद्धि के बारे में बताता है। राहु के प्रभाव से इस दौरान आपको संकट का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में हानि, व्यापार में घाटा और नौकरी में असफल होने की संभावना है। इस समय शेयर बाज़ार में निवेश से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। परिजनों से मतभेद होने की संभावना है। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखें और बेवजह की बहसबाज़ी से दूर रहें। गोचर के दौरान आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी अथवा माता-पिता को आपसे काफी उम्मीदें होंगी और आप उनकी आशाओं को पूरा करने में सफल होंगे।

उपाय: पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएँ।

मीन

राहु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। कुंडली में चौथा भाव माता, सुख, वाहन, प्रॉपर्टी और घर के बारे में बताता है। राहु का यह गोचर आपके पारिवारिक, करियर और आर्थिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। माताजी का स्वास्थ्य गिर सकता है। इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कार्य का बोझ रहेगा। अतः आप अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में आमदनी की अपेक्षा ख़र्च में वृद्धि संभव है। इसलिए ध्यानपूर्वक पैसे ख़र्च करें।

उपाय: ग़रीब लोगों को कंबल बाँटें।