सिंह राशिफल 2019

Singh Rashifal 2019 हिन्दी कुंडली में दिए गए सिंह राशिफल 2019 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2019 अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और प्रेम-विवाह जैसे मामलों में चुनौतियों के साथ नए-नए अवसर देखने को मिलेंगे। आइए विस्तार से पढ़ते हैं सिंह फलादेश 2019 :-

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक पक्ष

सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती होगी और धन-संपत्ति बढ़ेगी। जनवरी, मई, जून, सितंबर, और दिसंबर ये पाँच महीने आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी तथा आय प्राप्ति के नए स्रोतों का सृजन होगा। इस समय आप कोई नया वाहन या बंगला अथवा अन्य प्रकार की प्रॉपर्टी आदि ख़रीद सकते हैं।

इस वर्ष आप धन संचय करने में सफल रहेंगे, यानि इस साल आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। हालाँकि मार्च के महीने में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आपकी कोशिश यह रहनी चाहिए कि धन अनावश्यक कारणों पर व्यय न हो। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो निश्चित ही यह वर्ष आपका बहुत ही शानदार बीतेगा।

राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

सेहत की दृष्टि से सिंह राशि के लोगों पर भगवान सूर्य की कृपा रहेगी। सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है। सूर्य के आशीर्वाद से आप एकदम दुरुस्त रहेंगे। राशिफल के मुताबिक 2019 में जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में आप एक दम फिट रहेंगे। आपकी फिटनेस दूसरे लोगों को इंस्पायर कर सकती है। लेकिन जनवरी, फरवरी, मार्च और दिसंबर में सेहत कमज़ोर रहने की संभावना है। खांसी-जुकाम, और थकान आदि की समस्या रह सकती है। हालाँकि यदि आप अपनी दिनचर्या और खानपान शैली को एक आदर्श रूप में ढाल पाते हैं तो इसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा। मानसिक शांति और तनाव को दूर करने के लिए सुबह योग एवं ध्यान की क्रिया कर सकते हैं।

भविष्यफल 2019 के अनुसार सिंह राशि के जातकों का करियर

फलादेश 2019 के अनुसार इस वर्ष मेष राशि के जातकों का करियर में सामान्य प्रदर्शन रह सकता है। परिणाम स्वरूप फल भी सामान्य रहेगा। जॉब में प्रमोशन, इंक्रीमेंट और मनचाह ट्रांसफर पाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ सकता है। कई बार आपको यह लग सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका वास्तविक परिणाम आपको नहीं मिल रहा है। ऐसे में मन को खट्टा न करें और धैर्य रखें।

जनवरी, अप्रैल, जून और अक्टूबर का माह आपकी करियर की गाड़ी को आगे ले जाएगा। इस दौरान जॉब में प्रमोशन हो सकता है। यदि आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी नौकरी कर रहे हैं तो आपका ट्रांसफर हो सकता है। आईटी क्षेत्र में जॉब करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा

सिंह राशि के छात्रों को इस वर्ष पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। भविष्यफल 2019 के अनुसार यह वर्ष सिंह राशि के छात्रों के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है। हालाँकि जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मार्च तक अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान अपने अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।

छात्रों का मन धार्मिक साहित्यों को पढ़ने में लग सकता है। कई छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई में रुचि ले सकते हैं। फरवरी, सितंबर और नवंबर के समय उन छात्रों को भी फायदा मिलेगा जो विदेश में जातक अपनी हायर स्टडी को पूरा करना चाहते हैं।

भविष्यवाणी 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों का प्रेम संबंध

प्रेम मामलों के लिए वर्ष 2019 थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। किसी ग़लतफहमी को लेकर प्रियतम के साथ अनबन होने की संभावना है। इससे आपका मन अशांत रहेगा। वहीं अगर आप किसी के साथ नया रिश्ता बनाना चाहते हैं तो उस रिश्ते को पहले विश्वास की कसौटी पर अच्छी तरह से परख लें जिससे बाद में पछताना न पड़े। इस वर्ष आप अपने प्रियतम के साथ किसी लॉन्ग ट्रिप जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच नज़कियाँ भी बढ़ेंगी और रिश्ते में भी मजबूती आएगी।

प्यार के रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपको छोटेमोटे विवाद को नजरअंदाज करना होगा। साथ ही अहंकार प्यार के बीच न आए, इसका भी ध्यान रखना होगा। साथी की भावनाओं को समझें और उनकी कद्र करें। इस वर्ष आप अपने प्रियतम के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार वैवाहिक रिश्ते

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा। आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे, साथ ही दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपके लिए अच्छी ख़बर यह है कि यदि जीवनसाथी किसी क्षेत्र में कार्यरत है तो उसे इस वर्ष कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी।

मार्च के समय के समय जीवनसाथी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में उनकी सेहत का ख़्याल रखें। वहीं संतान के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। उनका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। उनके साथ प्यार से पेश आएं और एक दोस्त की तरह व्यवहार करें।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन

सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन साल 2019 में बहुत ही अच्छा रहेगा। घर के शांतिपूर्ण माहौल से आप ख़ुश रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ेगा। इस वर्ष घर में किसी सदस्य का आगमन हो सकता है।

इससे घर की ख़ुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी। काम के चलते आपको घर दूर भी रहना पड़ सकता है। जनवरी का महीना आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा इस कारण हो सकता है आप अपने परिवार को समय न दे पाएं। घर में माता की तबियत ठीक रहेगी। भाई-बहनों के लिए साल अच्छा बीतेगा।