Saptahik Prem Rashifal Kumbha - कुम्भ साप्ताहिक प्रेम राशिफल

Aquarius Rashifal
10/12/2026 - 10/18/2026

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: प्यार एक ऐसा एहसास है जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। आप भी इस समय प्यार के सागर में गोते लगाते दिखेंगे। आपका संगी भले ही शारीरिक रूप से इस दौरान आपके बहुत करीब न हो लेकिन मानसिक और आत्मिक रूप से वह आपके बहुत करीब होगा। अपने लवमेट से बातें करके इस दौरान आपके चेहरे पर सुखद मुस्कान देखी जा सकती है। शादीशुदा जातकों के लिये यह सप्ताह अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को इस समय, भलीभांति समझेगा व आपसे और आपके परिवार से उचित व्यवहार करेगा। इसके कारण आप भी उनके प्रति प्रेम की बढ़ोतरी महसूस करेंगे।उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।