राशिफल 2015

"Horoscope 2015" Click here to read in English - Horoscope 2015
"राशिफल 2016" हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें - राशिफल 2016

यह राशिफल 2015 बचाएगा आपको बाधाओं से, टालेगा संकट और दिखलाएगा उन्नति का मार्ग। इस भविष्यकथन के माध्यम से आप जानेंगे 2015 के गर्भ में छुपे रहस्य और पाएंगे सफलता, समृद्धि, प्रसन्नता व शान्ति की कुंजी। विख्यात ज्योतिषी श्री एस.एन. राव द्वारा तैयार किया गया यह गहन व उपयोगी 2015 राशिफल पढें अभी और हों लाभान्वित।

मेष राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

राशिफल 2015 के मुताबिक़ यह साल मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि मेष के लिए शनि अष्टम स्थान में रहेगा। कर्क से शुभ गुरु की दृष्टि साल के पहले भाग में कुछ राहत देगी। हालाँकि दूसरे भाग में परेशानियाँ थोड़ी बढ़ सकती हैं। चूँकि राहु छठे भाव में गोचर कर रहा है, इसलिए नाम-यश और आर्थिक हालात में वृद्धि होगी। यद्यपि शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की तरफ़ से परेशानी में इज़ाफ़ा हो सकता है। इस दौरान सेहत का ख़्याल रखना आवश्यक है। आप इस वर्ष अधिक व्यावहारिक बनेंगे और लगन में बढ़ोत्तरी होगी। किसी बड़े या उच्च पदस्थ व्यक्ति से काफ़ी लाभ मिलने की सम्भावना है।

वृषभ राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

यह आपके लिए औसत वर्ष रहेगा। सप्तम में शनि साझेदारी, व्यावसायिक परियोजनाओं व एग्रीमेंट आदि के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के द्वारा आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि आपको घरेलू मामलों और स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधानी बरतने की ज़रूरत है। धैर्य और साहस के साथ 2015 में आप विषम परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। आपकी नियति के चलते 5वें भाव का राहु आपकी तरक़्क़ी को जारी रखेगा। लेकिन आपको सावधानी बरतने तथा रिश्तों में में समस्याओं को सुजझाने की ज़रूरत है। साथ ही शेअर बाज़ार या लॉटरी आदि अनिश्चित धन के माध्यमों से आय होने की संभावना है, किन्तु सोच-समझकर ऐसा करने की ज़रूरत है।

मिथुन राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

मिथुन राशि के जातकों के लिए एक उत्तम वर्ष है। ख़ास तौर पर जो लोग गुरु, शुक्र या चन्द्र की महादशा या अन्तर्दशा से गुज़र रहे हैं, उनके लिए काफ़ी अनुकूल समय है। छठे भाव में राहु के गोचर के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता मिलने की आशा है। व्यवसायी अपने अन्दर की आवाज़ सुनें, प्रतिस्पर्धा में फ़ायदा मिलेगा। राहु के चौथे भाव में होने के कारण शिक्षा, अध्ययन, कम्यूनिकेशन व परामर्श आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय या कार्य को बढ़ाने से संबंधित निर्णय सफलता देंगे व आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

राशिफल 2015 के मुताबिक़ कर्क राशि के जातकों लिए यह श्रेष्ठ समय है। विशेषतः जो लोग शनि या केतु की महादशा या अन्तर्दशा से गुज़र रहे हैं, उनके लिए यह कालखण्ड विशेष उत्तम है। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की ज़िन्दगी का एक नया अध्याय शुरू होगा। शनि 5वें भाव में गोचर कर रहा है, अतः दार्शनिक प्रवृत्ति वृद्धिगत होगी, मनोविज्ञान व रहस्यवाद की तरफ़ भी तीव्र आकर्षण होगा तथा जातक जीवन के नए पहलुओं को सीखेंगे। हालाँकि इसके चलते रिश्तों में कुछ समस्या या बच्चों के प्रति स्नेह प्रदर्शन में कमी आ सकती है, जिसका आपको ख़्याल रखना चाहिए। महत्वाकांक्षी परियोजनाओं या लक्ष्यों की पूर्ति से जुड़े महत्वपुर्ण मामलों में अनिर्णय की वजह से संशय पैदा हो सकता है। आपको बातचीत में सावधानी बरतने और कुशलता पूर्वक शब्दों के चुनाव की ज़रूरत है। 2015 में आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा होगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपकी उन्नति का वर्ष सिद्ध होगा।

सिंह राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। 2015 में आपको अपने मार्ग में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि मुश्किलात के बावजूद कुछ क़ामयाबी भी आपके हाथ लगेगी, जैसे कि सम्पत्ति में वृद्धि, परिवार के सदस्यों की संख्या में इज़ाफ़ा, ज्ञान में उन्नति, विरष्ठों का सहयोग, आय के नए स्रोतों की प्राप्ति, करिअर में नई सम्भावनाएँ तथा समृद्धि आदि। लेकिन इन सब की प्राप्ति आपको जी-तोड़ व कठिन परिश्रम के माध्यम से ही हो सकती है। ख़र्चों में भी वृद्धि होगी तथा जमा-पूंजी पर इसका असर पड़ सकता है। राहु के दूसरे भाव में गोचर के कारण आपको सम्प्रेषण में कुछ दिक़्क़त महसूस हो सकती हे। साथ ही इस वर्ष आपको घरेलू जीवन तथा कार्य में सामञ्जस्य बैठाने की आवश्यकता है।

कन्या राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

कन्या राशि के जातकों के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा 2015 बहुत बेहतर साबित होगा। महत्वाकांक्षाओं में बढ़ोत्तरी होगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा में इज़ाफ़ा परिलक्षित होगा, जिसके माध्यम से आप अपने लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। हालाँकि राशिफल 2015 में संकेत हैं कि आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि राहु आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। आप दुविधाग्रस्त होकर जल्दबाज़ी में निर्णय कर सकते हैं, जिसका आपको बाद में पछतावा होगा। कन्या राशि के जातकों को कई सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होते हुए महसूस होंगे यथा - ज़मीन व सम्पत्ति में सुधार, समृद्धि में वृद्धि, परिवार में नए सदस्य का आगमन, ज्ञान में इज़ाफ़ा, वरिष्ठों से मदद आदि। लेकिन आपको रुकना नहीं है तथा अनवरत कार्य करते रहना है, तभी आप उद्देश्यों की पूर्ति में पूरी तरह सफलता प्राप्त करेंगे। जल्दबाज़ी में कोई भी फ़ैसला लेने से बचें। शनि की तीसरे भाव में उपस्थिति आय में व्यवधान को इंगित कर रही है।

तुला राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

यह वर्ष तुला राशि के जातकों लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा। शनि की ढैया का अन्त आपके जीवन में राहत तथा स्थिरता लेकर आएगा। जो लोग शनि या राहु की महादशा या अन्तर्दशा से गुज़र रहे हैं, उनके लिए यह साल और भी अधिक अच्छा रहेगा। ज़मीन व संपत्ति में इज़ाफ़ा मुमकिन है, मरम्मत का कार्य आगे बढ़ेगा, घर की आन्तरिक साज-सज्जा में प्रगति की भी संभावना है। राशिफल 2015 के अनुसार करिअर में तरक़्क़ी होगी तथा आय में वृद्धि के भी संकेत हैं। हालाँकि योजनाबद्ध तरीक़े से लिए गए निर्णयों के कारण आपके ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अनुकूस समय है और अध्यापन, प्रशिक्षण व परामर्श से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस साल के दूसरे भाग में प्रगति और पदोन्नति का योग बनता दिखाई दे रहा है।

वृश्चिक राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

शनि आपकी राशि में प्रविष्ट हो रहा है, अतः आपको बाधाओं तथा जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह साल चुनौतियों और व्यवधानों से परिपूर्ण हो सकता है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में जातको को अपने क़दम पीछे खींचने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद नहीं रहेगा व घर बदलने की संभावना भी है। कुछ काल के लिए प्रियजनों से दूर भी रहना पड़ सकता है। हालाँकि, करिअर के नज़रिए से यह साल अच्छा है। फिर भी काम में भारी इज़ाफ़ा तनाव तथा बेचैनी बढ़ा सकता है। काम में वृद्धि आपको पूरे वर्ष व्यस्त रखेगी। इस कारण आप अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ कर सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें - सेहत नासाज़ हो सकती है। एकाधिक स्रोतों से आय के संकेत भी हैं। निवेशादि फ़ायदेमंद साबित होगे।

धनु राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

राहु आपके दसवें और केतु चौथे भाव में गोचर कर रहा है, अतः भूमि या वाहन प्राप्त करने का मौक़ा आपके पास है। पिता की ओर से या फिर क़ानूनी तरीक़े से धन मिल सकता है। हालाँकि, नया कार्य आरंभ करने की दृष्टि से अच्छा समय नहीं है; लेकिन पुरानी परियोजनाएँ परवान चढ़ेंगी और उनसे लाभ भी हासिल होगा। साल का पहला भाग बेहतर आय व संपत्ति के नज़रिए से ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित होगा। साल के दूसरे भाग में असंतोष, कार्य में बदलाव आदि के कारण निराशा हाथ लग सकती है। जुए-सट्टे जैसी चीज़ों के लिए यह साल बिल्कुल अनुकूल नहीं है, अतः ऐसे कार्यों से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। ख़र्चों में बढ़ोत्तरी होगी। यद्यपि योजनाबद्ध तौर पर दीर्घावधि निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

वृश्चिक राशि में शनि का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। उन्नति में तीव्रता आएगी और पेशेवर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस साल पहले किए गए कठिन परिश्रम के कारण आपको बेहतर आय प्राप्त होने का योग है। विद्यार्थियों, वक़ीलों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 2015 उत्तम वर्ष है। सातवें भाव में गुरु की स्थिति साल के प्रथम भाग में व्यवसायियों तथा उन लोगों के लिए अच्छी साबित होगी, जो साझेदारी में कार्य कर रहे हैं। आपके परिश्रम का फल आपको वर्ष के दूसरे भाग में प्राप्त होगा। साझीदारी में सफलता व बच्चों के ज़रिए ख़ुशी मिलने का योग वर्ष के पहले भाग में है। यात्रा में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विदेश गमन तथा विदेश में रहने लिए अच्छा समय है।

कुंभ राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। दशम भाव में शनि का गोचर उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा का द्योतक है। कार्य की मात्रा तथा ज़िम्मेदारियों में इज़ाफ़ा भी मुमकिन है। राहु की अष्टम में स्थिति वक़ीलों, क़ानूनी संगठनों में कार्यरत जातकों तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए उत्तम है। साझीदार, व्यवसाय व साझीदारी से फ़ायदा मिलने के संकेत हैं और इससे जातक को आगे बढ़ने की गति हासिल होगी। घर बदलना या भूमि और संपत्ति की ख़रीद शुभ रहेगी। सेहत के नज़रिए से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। दुर्घटना, चोट या घाव आदि से जातकों को सावधान रहना चाहिए।

मीन राशिफल 2015

Aries Horoscope 2015

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ है। चूँकि शनि नवम भाव को प्रभावित कर रहा है; अतः शिक्षा, अध्ययन व उच्च शिक्षा के लिए लाभकारी समय है। राशिफल 2015 के मुताबिक़ यह समय विदेश यात्रा और वहाँ रहने के लिए भी अनुकूल है। साझीदार अपने रास्ते अलग कर सकते हैं तथा उससे धोखा भी मिल सकता है, अतः सावधान रहें। आर्थिक रूप से मनोवांछित परिणाम न मिलने पर थोड़ी निराशा हो सकती है। धार्मिक स्थल पर तीर्थ-यात्रा के लिए जाने का भी योग है। इस वर्ष ख़र्चे बढ़ सकते हैं। कर्क में बृहस्पति की स्थिति वर्ष के प्रथम भाग में बाल-बच्चों, घरेलू जीवन में प्रसन्नता व नए रिश्तों के लिए उपयोगी साबित होगी।

उम्मीद है कि राशिफल 2015 की मदद से आप मुश्किल हालात से सावधान रहकर तीव्र गति से प्रगति करने में सफल रहेंग। भविष्यफल 2015 के मार्गदर्शन में आप सफलता, समृद्धि, प्रसन्नता व शान्ति में अभिवृद्धि करके इस वर्ष को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

- एस.एन. राव