प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस हफ्ते आपको अपने प्रेम जीवन में, सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने लवमेट को जीवनसाथी बनाने का विचार बना सकते हैं और इसके लिए आप उनसे बात भी कर सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने की भी पूरी संभावना है। इस दौरान कई जोड़े साथ मिलकर किसी पिकनिक स्पॉट पर घूमने फिरने जा सकते हैं। हर तरह के विवादों के बाद भी, आपका जीवनसाथी ही आपके लिए सबसे अधिक भरोसेमंद व्यक्ति है, इस बात का एहसास आपको इस सप्ताह होने के योग बनेंगे। क्योंकि ये संभावना है कि जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी आएगी, जब आप अपने साथ केवल अपने साथी को ही पाएंगे।उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।