वार्षिक राशिफल 2021

वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जानिए अपना भविष्यफल। किस राशि के जातक इस वर्ष में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे और किन राशि के जातकों को करनी होगी कड़ी मेहनत। वैदिक ज्योतिष के गणनाओं के आधार पर हम आपको बताएंगे कि, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, आर्थिक जीवन और पेशेवर जीवन के लिए कैसा रहेगा यह साल। जीवन को बेहतर तरीके से जीने के लिए सभी 12 राशि के जातकों को किन बातों का रखना होगा ख्याल जानने के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021।

मेष राशिफल 2021

मेष राशिफल 2021 वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार राशिचक्र की प्रथम राशि मेष के जातकों के लिए यह साल कई मामलों में अनुकूल साबित होगा। आपको आर्थिक रूप से इस साल लाभ होने के पूरे आसार हैं। जो लोग कारोबार करते हैं उनकी आमदनी में भी इस साल वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर इस राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, जल्दबाजी में इस साल कोई भी फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं बनी रहेंगी हालांकि योग-ध्यान को जीवन में लाकर आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। वैवाहिक और प्रेम जीवन में अपने अहम को दूर रखना इस राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा।

उपाय: जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

विस्तार से पढें - 2021 मेष राशिफल

वृषभ राशिफल 2021

वृषभ राशिफल 2021 साल 2021 में वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। राहु का आपके लग्न भाव में होना आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट दे सकता है। हालांकि साल के आखिरी महीने स्वास्थ्य जीवन के लिए अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आप सशक्त होंगे लेकिन बेवजह की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। पेशेवर लोगों के लिए यह साल लाभदायी सिद्ध होगा आपको कारोबार और व्यवसाय में मनमाफिक सफलता प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में लगे थे उनको भी उचित परिणाम मिलने के पूरे आसार हैं। शिक्षार्थियों को साल की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन मई माह के बाद स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे फल प्राप्त होंगे।

उपाय: जरूरतमंदों की सेवा करना और शुक्रवार के दिन माता संतोषी की पूजा करना आपके लिए लाभदायक है।

विस्तार से पढें - 2021 वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल 2021

मिथुन राशिफल 2021 वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार, इस राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों को लेकर इस साल बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपके आठवें भाव में शनि-बृहस्पति की युति आपको आर्थिक समस्याएं दे सकती है। धन के सही उपयोग के लिए बजट बनाएं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा फल इस साल मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा और इसके लिए सही दिनचर्या बनानी होगी और खानपान का ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए जो विदेशों में जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते थे। इस साल मिथुन राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दान डालें व गाय को हरा चारा खिलाएं इससे आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

विस्तार से पढें - 2021 मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 साल 2021 कर्क राशि के लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। इस साल कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। दशवें भाव में सूर्य की बुध से युति कई लोगों को पदोन्नति दे सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष में इस साल सुधार होगा और आप कर्जों से भी मुक्त हो सकते हैं, साथ ही धन संचित भी कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी के साथ नोकझोक हो सकती है लेकिन इससे आपके रिश्ते पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में बहन-भाईयों के साथ आप बेहतर संबंध बनाते नजर आएंगे।

उपाय: सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान और चंद्र बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

विस्तार से पढें - 2021 कर्क राशिफल

राशि अनुसार जानें आपका दैनिक राशिफल

सिंह राशिफल 2021

सिंह राशिफल 2021 अग्नि तत्व की सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2021 अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार में इस साल सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा जिसके चलते आपको पारिवार जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा और छोटी-से-छोटी स्वास्थ्य समस्या को भी हल्के में नहीं लेना होगा। आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर रह सकता है, इस साल आपको उधार लेने आर देने से बचना चाहिए। पेशेवर लोगों के लिए भी यह वर्ष सामान्य है राहु की दशम स्थान यानि कर्म भाव में स्थिति आपके करियर के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। इस राशि के शिक्षार्थियों को एकाग्रता को मजबूत करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। प्रेम संबंधी मामलों में इस राशि के लोगों को अच्छे फल प्राप्त होंगे।

उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य देवता को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें, इससे जीवन में सकारात्मकता आएगी।

विस्तार से पढें - 2021 सिंह राशिफल

कन्या राशिफल 2021

कन्या राशिफल 2021 कन्या राशिफल 2021 के अऩुसार, इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में इस साल अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जो जातक अब तक सिंगल हैं वो मिंगल कर सकते हैं। वहीं इस राशि के विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को पढाई के प्रति फोक्सड रहने के लिए इस साल यारी दोस्ती से दूर रहना होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा लेकिन जो लोग कारोबार करते हैं या करना चाहते हैं उनको अच्छे फल प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य जीवन सामान्य रहेगा, छोटी-छोटी बीमारियां इस राशि के जातकों को इस साल परेशान कर सकती हैं। आर्थिक रूप से कन्या राशि के लोग कमजोर हो सकते हैं, इस साल आपको अपने बजट का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो परेशानियों में फंस सकते हैं।

उपाय: कन्या राशि के लोग दस साल तक की कन्याओं को उपहार भेंट करें।

विस्तार से पढें - 2021 कन्या राशिफल

तुला राशिफल 2021

तुला राशिफल 2021 तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। सुख के घर में शनि की स्थिति आपको परिवार से दूर कर सकती है। विवाहित लोगों को भी इस साल सावधान रहना होगा बेवजह के झगड़े अलगाव का कारण बन सकते हैं। इस साल राहु-केतु की स्थिति आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है इसलिए संतुलित भोजन और सही दिनचर्या अपनाएं। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी को बढ़ाने की जरूरत है तभी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को इस साल भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोग अपना कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।

उपाय: जीवन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

विस्तार से पढें - 2021 तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2021

वृश्चिक राशिफल 2021 वृश्चिक राशिफल 2021 के अनुसार, इस साल वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी। शनि के तृतीय भाव में विराजमान होने से आपको मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष को लेकर भी आपकी चिंताएं इस साल बढ़ सकती हैं लेकिन आपको अपने संचित धन को खर्च करने से इस साल बचना होगा। स्वास्थ्य जीवन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में इस राशि के लोग संतुलन बनाते नजर आएंगे, हालांकि आपके पिता की खराब तबीयत परिवार के माहौल को संजीदा कर सकती है इसलिए उनका ख्याल रखें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा, जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उन्हें शुभ फल प्राप्त होंगे। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं या घर में सुंदरकांड का पाठ करें।

विस्तार से पढें - 2021 वृश्चिक राशिफल

धनु राशिफल 2021

धनु राशिफल 2021 धनु राशिफल 2021 के अनुसार, यह साल आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वह इस साल दूर हो जाएंगी। कुछ जातकों को पदोन्नति भी मिल सकती है और आमदनी में बढ़ोतरी के भी योग हैं। इस वर्ष आपके आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिलेगा और धन संचय कर पाने में भी सक्षम होंगे। इस राशि के विद्यार्थी भी इस साल शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में यदि परेशानियां थीं तो उन्हें आप अपनी सूझबूझ से इस साल दूर कर सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक इस साल हो सकती है। स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो छोटी-छोटी बीमारियां इस साल आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन कोई बड़ी तकलीफ आपको नहीं होगी।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी।

विस्तार से पढें - 2021 धनु राशिफल

मकर राशिफल 2021

मकर राशिफल 2021 मकर राशि के जातकों को इस साल पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, बस आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस राशि के लोग अच्छे भोजन का आनंद इस साल उठा सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह साल बेहतरीन रहेगा आप शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि पा सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोग यदि समय पर अपना कार्य पूरा करेंगे तो उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। इस राशि के कारोबारियों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपको कोई बड़ी परेशानी इस साल नहीं देगी। आर्थिक रूप से साल की शुरूआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन उसके बाद पूरे साल आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

उपाय: शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।

विस्तार से पढें - 2021 मकर राशिफल

कुंभ राशिफल 2021

कुंभ राशिफल 2021 कुंभ राशिफल 2021 के अनुसार, आपको इस साल अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बेवजह के खर्चों से बचने के लिए अच्छा बजट प्लान करें। इस साल के मध्य में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है जो लोग 50 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें समय-समय पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल शुभ साबित होगा खासकर साल के अंतिम महीनों में प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है। इस साल नौकरी पेशा लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। काम के संबंध में परिवार से दूर जाने की भी संभावना है। वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा।

उपाय: शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे जल चढ़ाएं, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

विस्तार से पढें - 2021 कुम्भ राशिफल

मीन राशिफल 2021

मीन राशिफल 2021 राशिचक्र की अंतिम राशि मीन के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ कमाने के आपको कई मौके मिल सकते हैं, आपको बस इन मौकों को पहचानना है। इस साल के अंत में आप अपने पसंद की कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे, आपके काम से आपके वरिष्ठ अधिकारी खुश होंगे। शिक्षार्थियों को अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में जो परेशानियां चल रही थीं वो इस वर्ष दूर हो सकती हैं। इस साल मई महीने के बाद माता-पिता के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में भी इस साल नयापन देखने को मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें, इससे जीवन में आ रही परेशानियों का अंत होगा।

विस्तार से पढें - 2021 मीन राशिफल

हम आशा करते हैं की ये लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा, नववर्ष की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं !