प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: यदि आप और आपका प्रेमी अलग-अलग शहर में रहते हैं तो, इस सप्ताह आप दोनों एक दूसरे से सामान्य से ज्यादा फ़ोन या अन्य सोशल मीडिया पर बातचीत करते दिखाई देंगे। इस दौरान आपको एक दूसरे की कमी खलेगी और आप खुद को, अपने साथी के बिना बेहद अधूरा सा महसूस कर। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का मिज़ाज, सामान्य से बेहद खुश मिज़ाज होगा। इसके चलते योग बन रहे हैं कि, आपको साथी से कोई तोहफ़ा या किसी प्रकार के सरप्राइज की प्राप्ति भी हो। जिससे आप भी उनके लिए कुछ अच्छा करने का प्लान कर सकते हैं।उपाय: “ॐ दुर्गाय नमः” का प्रतिदिन 41 बार जप करें।