Saptahik Prem Rashifal Tula - तुला साप्ताहिक प्रेम राशिफल

Libra Rashifal
11/2/2026 - 11/8/2026

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: ये सप्ताह आपके प्यार और रोमांस के नज़रिए से, काफ़ी विवादास्पद रहने वाला है। इसलिए इस दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए, अपने साथी के साथ बैठकर आपसी समझ से हर विवाद को सुलझाने का प्रयास करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपके अंदर विलासिता की वृद्धि साफ़ दिखाई देगी, जिसके चलते आप अपने सभी ज़रूरी कार्यों को टालते हुए, जीवनसाथी संग यौन गतिविधियों में लिप्त नज़र आएँगे। हालांकि आपको इस बात को समझना होगा कि शादीशुदा जीवन का आनंद लेने के साथ ही, अपने जीवन के अन्य कार्य करना भी आपके लिए बेहद ज़रूरी है। इसलिए सभी अधूरे पड़े कार्य को समय पर पूरा करें, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।उपाय: प्रतिदिन "ॐ भार्गवाय नमः" मंत्र का 33 बार जाप करें।