स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 कहता है कि इस दौरान आपका स्वास्थ्य ठीकठाक रहेगा क्योंकि राहु ग्रह आपके छठे भाव में स्थित होंगे। ऐसे में, आपके व्यक्तित्व में साहस और निडरता दिखाई दे सकता है।
अक्टूबर 2026 में केतु देव की बारहवें भाव में उपस्थिति आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं दे सकती है। साथ ही, आपको नींद न आना या देर रात को नींद आना जैसी परेशानियां बनी रह सकती हैं।
कैरियर: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में करियर के ग्रह शनि महाराज आपके छठे भाव के स्वामी के रूप में आपके सातवें भाव में विराजमान होंगे। यह आपको करियर में औसत परिणाम दे सकते हैं। साथ ही, नौकरी में पदोन्नति और प्रगति की रफ़्तार भी सुस्त रह सकती है। आप पर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है और आपको काम में मेहनत के अनुसार सराहना नहीं मिलेगी।
गुरु ग्रह की आपकी ग्यारहवें भाव में उपस्थिति आपके करियर को मजबूत बनाने का काम करेंगे और आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। इस दौरान आपको नई और अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। विदेश से जुड़ी नौकरी के मौके भी मिल सकते हैं।
इसके विपरीत, अक्टूबर माह के दौरान केतु ग्रह की बारहवें भाव में उपस्थिति आपकी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं और ऐसे में, यह आपको नौकरी में बदलाव करने के लिए मज़बूर कर सकते हैं। छठे भाव का राहु आपको करियर में समस्याओं से लड़ने और उन पर जीतने के लिए प्रेरित करेगा।
अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस महीने आपको कारोबार में अच्छी सफलता और लाभ दोनों मिलने की संभावना बेहद कम है। हालांकि, सातवें भाव के स्वामी बृहस्पति देव का आपका ग्यारहवें भाव में बैठना व्यापार में सुधार के साथ-साथ प्रगति लेकर आएगा। इस समय आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी ह टक्कर देने में सक्षम होंगे ,
प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अक्टूबर का महीना सकारत्मक रहेगा।
इस महीने आप अपने करीबियों और प्रियजनों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। साथ ही, आपके रिश्ते उनसे गहरे और मज़बूत होंगे जिसकी वजह गुरु ग्रह की ग्यारहवें भाव में उपस्थिति होगी। ऐसे में, आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन प्रेम से गुलज़ार रहेगा।
पांचवीं भाव के स्वामी के रूप में शनि महाराज आपके सातवें भाव में बैठे होंगे जो आपके वैवाहिक जीवन में ईमानदार, समर्पित और गंभीर बनाएंगे। ऐसे में, आप जीवनसाथी के प्रति वफादार रहेंगे।
सलाह: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 11 बार जाप करें।
प्रतिदिन "ॐ राहवे नमः" का 11 बार जाप करें।
प्रतिदिन "ॐ दुर्गाय नमः" का 41 बार जाप करें।
सामान्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, अक्टूबर 2026 में राहु ग्रह की स्थिति कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी जो आपके छठे भाव में होंगे। वहीं, केतु की बारहवें भाव में उपस्थिति को आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है और ऐसे में, आपको रात में नींद न आने की समस्या रह सकती है।
राहु की छठे और केतु की बारहवें भाव में स्थिति आपको थोड़ी सफलता दिला सकता है। हालांकि छठे भाव में राहु आपको अपने प्रयासों में कोई बड़ी जीत प्रदान कर सकता है।
शनि देव की सातवें और ग्यारहवें भाव में गुरु देव की मौजूदगी आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम दे सकती है। वहीं, राहु आपके लिए अनुकूल और केतु प्रतिकूल अवस्था में होंगे।
अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 का विस्तृत राशिफल पढ़ें और जानें कि अक्टूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा और आपको प्रेम, परिवार, करियर और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में कैसे परिणाम मिलेंगे।
वित्त: आर्थिक जीवन की बात करें, तो अक्टूबर 2026 में आपका आर्थिक जीवन सकारात्मक रहेगा क्योंकि आपके दूसरे भाव के स्वामी शुक्र देव अनुकूल स्थिति में होंगे।
इसके अलावा, राहु ग्रह छठे भाव में उपस्थिति आपको इस महीने अप्रत्याशित धन लाभ करवा सकती है जो कि आपको लोन, पैतृक संपत्ति या अचानक से धन लाभ के रूप में मिल सकता है। वहीं, कुछ जातक लॉटरी खरीदकर धन लाभ प्राप्त करेंगे जिससे आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे।
शुभ ग्रह गुरु महाराज आपके ग्यारहवें भाव में बैठे होंगे जो आपके सातवें भाव के स्वामी भी हैं। ऐसे में, यह आपकी धन से जुड़ी इच्छाओं को पूरा करने में सहायता करेंगे।
वहीं सातवें भाव में शनि ग्रह के मौजूद होने के कारण इस महीने आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर काफ़ी धन खर्च करना पड़ सकता है।
पारिवारिक: वर्ष 2026 में अक्टूबर के महीने में आपके परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी और परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।
प्रेम के ग्रह शुक्र महाराज आपके दूसरे भाव के स्वामी के रूप में आपके दूसरे भाव में मौजूद होंगे और यह इस भाव में 2 सितंबर 2026 से लेकर 6 नवंबर 2026 तक रहेंगे। इस दौरान आपके रिश्ते परिवार के साथ मज़बूत होंगे।
वहीं, अक्टूबर 2026 में शनि देव आपके पांचवें भाव के स्वामी के रूप में सातवें भाव में बैठे होंगे जो परिवार में सुख-शांति और आपसी तालमेल बनाए रखेंगे।
चौथे भाव के स्वामी के रूप में गुरु ग्रह आपके ग्यारहवें भाव में मौजूदगी परिवार में सदस्यों के बीच नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में सहायता करेंगे।