Saptahik Kanya Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल

Virgo Rashifal
10/26/2026 - 11/1/2026

इस बात को आप भी भली-भाँति जानते हैं कि, जितना आप छुपाते हैं उतने ही आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं। इसलिए आपको सबसे अधिक ऐसे हालात से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा इससे आपको चोट भी पहुँच सकती है। चंद्र राशि के अनुसार शनि के सातवें भाव में स्थित होने के कारण यदि आप इस सप्ताह अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो, आपको अपना धन सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि, इस दौरान आप शुरुआत में ही काफी पैसे खर्च कर दें, जिससे आपको बाद में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़े। इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे। इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। आपकी राशि में कई लाभकारी ग्रह की उपस्थिति, आपके दुश्मनों के लिए अच्छी नहीं है। क्योंकि इस दौरान वो सक्रिय तो होंगे, परंतु आप उन्हें हर कदम पर पराजित करते हुए, उन्हें अपना मित्र बनाने में सफल रहेंगे। ये समय छात्रों के लिए, काफी अच्छा जाएगा और इस दौरान आप काफी हद तक अपने आपको एक अच्छे कलेवर में पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल की आवश्यकता होगी, जो आपको कठिन समय में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।