प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह आपके घरवाले आपके प्रेम संबंधों के बीच आकर, आपके प्रेमी को अपशब्द कह सकते है। इससे आपका प्रेमी आहत तो होगा ही, साथ ही आपके रिश्ते में भी दूरियाँ आने की आशंका भी बनेगी। इसलिए जितना संभव हो प्रेमी के कारण, घरवालों से विवाद करने से बचें। इस सप्ताह जीवनसाथी आपका कोई बड़ा आर्थिक नुकसान कर सकता है, जिसके कारण आप दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा भी होगा। ऐसे में आपको स्थितियों के बेहतर होने की प्रतीक्षा करते हुए, धैर्य से काम लेने की ज़रूरत होगी।उपाय: प्रतिदिन 19 बार "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें।