प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: आप इस सप्ताह अपने प्रेम संबंधों में जुनून और रोमांस की कमी महसूस करेंगें, जिससे आप न चाहते हुए भी अपने साथी को नाखुश कर सकते हैं। साथ ही प्रेमी की ये नाराज़गी आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी, आपके तनाव वृद्धि का मुख्य स्रोत बनेगी। इस सप्ताह जीवनसाथी की बेकार की माँगें, आपके वैवाहिक जीवन की शांति और ख़ुशी को कुछ ख़राब कर सकती है। ऐसे में उनकी हाँ-में-हाँ मिलने से बेहतर उनके साथ बैठकर, उस विषय में बात करें।उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।