प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह आपका रुमानी संबंध आपको मानसिक सुकून देने की बजाय, आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है। जिसके कारण आप अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में ध्यान लगा नहीं सकेंगे, और इस कारण आप अंदर ही अंदर घुटन भी महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह संभव है कि आप अपने और जीवनसाथी के साथ, चल रहे हर मतभेद को खत्म करने के लिए, उनके साथ किसी तरह की यात्रा पर जाने का प्लान करें। परंतु जीवनसाथी के अचानक नख़रों के कारण वो प्लान बर्बाद हो जाए, जिसकी वजह से आपका मन कुछ दुखी हो सकता है।उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।