Saptahik Dhanu Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Rashifal
9/28/2026 - 10/4/2026

चंद्र राशि के अनुसार शनि के चौथे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा को करने से बचें। क्योंकि अभी यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में जितना संभव को उससे परहेज करें। इस सप्ताह माली हालत में सुधार की वजह से, आपके लिए घरेलू ज़रूरी वस्तु ख़रीदारी काफी हद तक आसान रहेगा। जिसके कारण आपके घर वाले भी आपसे खुश होंगे, साथ ही आपको भी बेहतर करने का प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। इस सप्ताह आप किसी नए वाहन या घर की खरीदारी के लिए, घर के बड़ों से बातचीत कर सकते हैं। जिस दौरान आपको न केवल उनका सहयोग मिल सकेगा, बल्कि यदि आपको कुछ आर्थिक मदद की ज़रूरत थी तो, उसमें भी वो आपका सहयोग करते हुए, आपकी मदद करेंगे। इस सप्ताह आपकी वाणी में कठोरता देखी जाएगी, जिसके कारण आप कार्यस्थल पर बेकार की या छोटी-छोटी बातों पर दूसरों के साथ विवाद या झगड़ा करते दिखाई देंगे। इसका नकारात्मक असर आपकी छवि को तो नुकसान पहुँचाएगा ही, साथ ही इससे आपको अपने करियर में आगे बढ़ने में सहकर्मियों का उचित सहयोग प्राप्त करने में भी परेशानी आएगी। आपके शैक्षिक भविष्यफल के अनुसार, विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए ये सप्ताह विशेष अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा फैशन या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी, ये समय सबसे अधिक अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय उन्हें अपनी शिक्षा में, सफलता के कई अवसर मिलेंगे।